होम › UP Scholarship Online Form 2026-27
UP Scholarship Online Form 2026-27: Online Apply Process — ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
फ़ॉर्म भरना मुश्किल नहीं है — बिना ग़लती के भरना मुश्किल है। नीचे पूरी प्रक्रिया चित्रों के साथ दो भागों में दी है: पहले Registration (पंजीकरण), फिर Login करके आवेदन। हर चरण के साथ वही स्क्रीन दिखाई गई है जो पोर्टल पर मिलेगी, ताकि आप बिना भटके अपना फ़ॉर्म पूरा कर सकें। Final Submit के बाद बदलाव सिर्फ़ सुधार विंडो में ही संभव होता है, इसलिए हर चरण पर जानकारी ध्यान से जाँचें।
Part 1 — Registration: पंजीकरण कैसे करें
आवेदन शुरू करने से पहले अंतिम तिथि और ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी रखना ज़रूरी है — फिर नीचे दिए चरणों को क्रम से अपनाएँ:
चरण 1 — आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएँ। आवेदन सिर्फ़ इसी पोर्टल पर होता है — किसी अन्य साइट पर फ़ॉर्म न भरें।
चरण 2 — Student मेनू से New Registration चुनें
अब आपको होमपेज पर कई विकल्प दिखेंगे — उनमें से Student वाले विकल्प पर क्लिक करना है। एक विकल्प दिखेगा Registration — इसके अंतर्गत New Registration पर क्लिक करें।
चरण 3 — अपनी श्रेणी का विभाग और छात्र प्रकार चुनें
अपनी Category (वर्ग) के आधार पर सही विकल्प का चुनाव करें, जिससे आप Registration की ओर आगे बढ़ पाएँ। यहाँ आपको 4 विकल्प दिखेंगे, जिनके आधार पर Registration करना होगा:
- समाज कल्याण विभाग — ST / SC / General Category (Fresh)
- पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग — OBC Category (Fresh)
- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग — Minority Category (Fresh)
- समाज कल्याण विभाग — Pre-Matric कक्षा 9-10 के वे छात्र जिनके अभिभावक अस्वच्छ पेशे से जुड़े हैं (Fresh)
इनमें से अपनी Category के हिसाब से चुनें। इसके बाद अपना छात्र प्रकार चुनें:
- Pre-Matric Student — कक्षा 9-10 के छात्र
- Intermediate Student — कक्षा 11-12 के छात्र
- Post-Matric Other Than Intermediate — यह विकल्प उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जो डिप्लोमा या डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत हैं
- Post-Matric Outside State — UP के निवासी वे छात्र जो किसी अन्य राज्य में पढ़ रहे हैं
चरण 4 — अपना OTR Number डालें
अपनी कक्षा और वर्ग के अनुसार जब क्लिक करेंगे, तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको OTR Number डालने को बोला जाएगा — वह डालकर आगे बढ़ें। अगर आपने अपना OTR Number नहीं बनाया है, तो सबसे पहले पंजीकृत कर लें। OTR पंजीकृत करने की प्रक्रिया जानने के लिए OTR Registration गाइड देखें।
चरण 5 — अपनी जानकारी (Details) भरें
OTR पहले से बना है तो नंबर डालकर आगे बढ़ें; नहीं बना है तो पहले OTR बनाकर लौटें और फिर नंबर डालें। Submit करते ही Registration के लिए ज़रूरी जानकारी सामने आ जाएगी। यहाँ आपको अपनी ये Details भरनी हैं:
- आपका जिला
- आपका वर्ग (Category)
- हाईस्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष
- हाईस्कूल बोर्ड का रोल नंबर
- शिक्षण संस्थान
- धर्म
- मोबाइल नंबर
- खुद का एक Password
चरण 6 — Captcha डालकर Proceed Registration करें
यह Details भरने के बाद आपको Captcha डालकर Proceed Registration पर क्लिक करना है।
इतना करते ही आपका Registration पूरा हो जाएगा और Registration Number मिलेगा — उसे नोट कर लें। अब इसी नंबर से पोर्टल पर Login करके आवेदन आगे बढ़ाना है।
Part 2 — Login और Apply: Login करके आवेदन पूरा करें
तो आवेदन करने हेतु अब आप निम्नलिखित चरणों को समझें और पालन करें:
चरण 1 — Login Fresh चुनकर अपनी कक्षा चुनें
आवेदन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर जाएँ या scholarship.up.gov.in खोलें। यहाँ पर Student वाले मेनू में जाएँ और फिर Login Fresh पर क्लिक करके Submenu में अपनी Class के अनुसार आवेदन में आगे बढ़ें।
आप जिस श्रेणी के छात्र हैं — Pre-Matric, Intermediate या Post-Matric — उसी के विकल्प पर क्लिक करें; Login का पेज खुल जाएगा।
चरण 2 — Login फ़ॉर्म भरकर Submit करें
Login पेज पर अपना आवेदन प्रकार और कोर्स ध्यान से चुनें और Registration Number सही-सही डालें। इस पेज पर ये जानकारी माँगी जाती है:
- Application Type — Fresh चुनें
- Type of Course — अपने कोर्स का प्रकार
- Registration Number — Session 2026-27 का
- OTR Number
- Password / Verification Code
- Captcha Code
ये सब डालकर Submit पर क्लिक करें। इसके अलावा, अगर आप OTR Number भूल गए हैं तो Forgot OTR? और Password भूल गए हैं तो Forgot Password? का लिंक भी इसी पेज पर मिलता है।
चरण 3 — Dashboard के 7 चरण क्रम से पूरे करें
Login होते ही आपका Dashboard खुलता है। शुरुआत में सिर्फ़ पहला चरण (Registration) पूरा दिखेगा — बाकी चरण आपको एक-एक करके पूरे करने हैं। एक बार में एक ही Dashboard चरण पूरा होता है, इसलिए क्रम से आगे बढ़ें:
- Registration
- Application Form
- Upload Documents
- Income / Caste Auth.
- Aadhaar Auth.
- Application Lock
- Receive Hard Copy at Institution
हर चरण में अपने Documents और जानकारी के अनुसार विवरण भरते जाएँ — सभी चरण पूरे होते ही आवेदन Complete हो जाएगा। अंत में Final Print लें और Hard Copy अपने स्कूल / कॉलेज में जमा करें — Hard Copy के बिना आपका फ़ॉर्म आगे नहीं बढ़ता।
आपके कॉलेज का नाम फ़ॉर्म में नहीं दिख रहा?
इसका मतलब आमतौर पर यह होता है कि आपके संस्थान ने इस सत्र के लिए पोर्टल पर अपना Master Data अपडेट नहीं किया है। पहले अपने संस्थान के Nodal Officer से मिलें; ख़ुद कोई दूसरा कॉलेज चुनना ग़लत होगा। समस्या बनी रहे तो ज़िला कार्यालय में शिकायत दर्ज करें।
UP के बाहर पढ़ रहे छात्र और अन्य राज्य के संस्थान (Outside State)
अगर आप UP के निवासी हैं लेकिन किसी दूसरे राज्य में पढ़ रहे हैं, तो आपके लिए पोर्टल पर अलग व्यवस्था है — आवेदन 'Post-Matric Other State' श्रेणी से होता है। दूसरे राज्य के संस्थानों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है; इसके लिए पोर्टल पर Outside State Institutions Registration Form (Hindi) और General Instructions for Outside State Institutions/Students उपलब्ध हैं — दोनों दस्तावेज़ Downloads गाइड में सूचीबद्ध हैं और आधिकारिक पोर्टल से ही मिलते हैं। बाहर के संस्थान का सत्यापन उसी राज्य से होता है, इसलिए प्रक्रिया में समय अधिक लगता है — फ़ॉर्म समय से पहले भरें और संस्थान से पंजीकरण की स्थिति पहले सुनिश्चित कर लें।