होम › UP Scholarship Last Date 2026-27

UP Scholarship Last Date 2026-27: कक्षा 9-12 और दशमोत्तर का पूरा कार्यक्रम

कोई एक 'अंतिम तिथि' नहीं होती — आपकी कक्षा, श्रेणी और Fresh या Renewal होने के हिसाब से चार अलग कार्यक्रम एक साथ चलते हैं। पूरा समय-सारणी नीचे एक जगह दिया है, उसके बाद आने वाली सुधार और भुगतान तिथियों के साथ।

अंतिम तिथि श्रेणी के अनुसार अलग है — दशमोत्तर नए आवेदन की प्रकाशित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 थी; Dainik Jagran (iNext) रिपोर्ट के अनुसार तिथि बढ़ाकर 13 नवंबर 2026 कर दी गई है, पोर्टल पर पुष्टि करें। हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करें।

एक नज़र में

श्रेणीऑनलाइन फ़ॉर्मHard Copyआगे क्या होगा
कक्षा 9-10 Pre-Matric Fresh11 Aug – 21 Sep 20265 Oct 2026भुगतान 2027 की शुरुआत में अपेक्षित
कक्षा 9 और 11 Fresh (संशोधित)17 Oct 2026 तकस्कूल मेंसत्यापन चल रहा है
कक्षा 10 और 12 Renewal (संशोधित)15 Oct 2026 तक25 Aug 2026 (मूल कार्यक्रम)भुगतान की अवधियाँ Nov 2026 से
कक्षा 11-12 Intermediate Fresh11 Aug – 21 Sep 20265 Oct 2026सुधार विंडो का इंतज़ार करें
दशमोत्तर Renewal15 Sep – 15 Oct 2026कॉलेज मेंपहली किस्त Dec 2026 (बताई गई)
दशमोत्तर Fresh15 Sep – 31 Oct 2026*16 Nov 2026 (बताया गया)Final Print 15 Nov 2026 (बताया गया)

* दशमोत्तर Fresh का प्रकाशित कार्यक्रम 31 October 2026 तक था; Dainik Jagran (iNext) की रिपोर्ट के अनुसार पोर्टल धीमा होने के कारण सरकार ने तिथि बढ़ाकर 13 November 2026 कर दी है, और 12 November को अपडेट सूचियों में भी यही तिथि दिख रही है। पोर्टल पर अपने Login में दिखने वाली तिथि ही अंतिम है। विस्तार की पूरी रिपोर्ट इस समाचार लेख में पढ़ें।

तिथि निकल गई — क्या पोर्टल फिर खुलेगा?

पिछले सत्रों में विभाग ने छूटे हुए छात्रों के लिए कभी-कभी विंडो फिर से खोली है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती। तिथि बढ़ने की ख़बर सिर्फ़ तभी मानें जब वह आधिकारिक सूचना में या पोर्टल पर दिखे — WhatsApp Forward पर नहीं। हमारे News अनुभाग में हर बदलाव तारीख़ के साथ दर्ज होता है।

Hard Copy की तिथि अलग क्यों होती है?

ऑनलाइन फ़ॉर्म के बाद प्रिंट करके संस्थान में जमा करना एक अलग, अनिवार्य चरण है — इसकी तिथि ऑनलाइन तिथि के 2-4 दिन बाद पड़ती है। अगर Hard Copy जमा न हो, तो फ़ॉर्म सत्यापित ही नहीं होता, चाहे आपने ऑनलाइन Submit कर दिया हो।

पूरी प्रक्रिया का आधिकारिक समय-सारणी (Process Timetable 2026-27)

ऊपर की तालिका सिर्फ़ छात्रों के आवेदन की तिथियाँ हैं। उसके बाद सत्यापन, जाँच और भुगतान के चरण भी आधिकारिक Timetable में तय हैं — नीचे चारों समय-सारणी दिए हैं। ये सत्र 2026-27 के आधिकारिक प्रकाशित Timetable (Postmatric और Prematric, 20-07-2026 को जारी) के चरण हैं; दोनों दस्तावेज़ Downloads गाइड में सूचीबद्ध हैं और आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ध्यान रहे — प्रकाशित कार्यक्रम में दशमोत्तर Fresh आवेदन की अंतिम तिथि 31 October 2026 थी; 13 November 2026 का विस्तार Dainik Jagran (iNext) ने सरकारी विस्तार के रूप में बताया है और 12 November को अपडेट सूचियों में भी वही तिथि दिख रही है — फिर भी पोर्टल पर Login में दिखने वाली तिथि ही अंतिम मानें।

दशमोत्तर (Post-Matric Other Than Intermediate) — मुख्य प्रक्रिया

चरण (Process)प्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
संस्थान द्वारा Master Data तैयार करना22 Jul 202615 Aug 2026
विश्वविद्यालय / संबद्ध एजेंसी द्वारा फ़ीस सत्यापन (Fee Verification)23 Jul 202630 Aug 2026
Master Data सत्यापन (Verification)25 Jul 202614 Sep 2026
अल्पसंख्यक समुदायों के लिए निजी संस्थानों का चिह्नांकन25 Jul 202614 Sep 2026
छात्रों द्वारा Renewal आवेदन और Hard Copy जमा15 Sep 202615 Oct 2026
संस्थान द्वारा आवेदन सत्यापन और अग्रेषण (Forwarding)15 Sep 202625 Oct 2026
विश्वविद्यालय / संबद्ध एजेंसी द्वारा छात्रों का सत्यापन15 Sep 202605 Nov 2026
NIC द्वारा जाँच (Scrutiny)06 Nov 202620 Nov 2026
ज़िला समिति द्वारा Data Lock21 Nov 202626 Nov 2026
Demand Creation (धनराशि की माँग)27 Nov 202630 Nov 2026
धनराशि का हस्तांतरण (Transfer of Funds)01 Dec 202610 Dec 2026

संदिग्ध / त्रुटिपूर्ण Data का चरण (दशमोत्तर)

जिन फ़ॉर्मों का Data संदिग्ध या त्रुटिपूर्ण पाया जाता है, उनके लिए अलग चरण चलता है — इसीलिए ऐसे छात्रों का पैसा मुख्य चरण के बाद आता है।

चरण (Process)प्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
संदिग्ध / त्रुटिपूर्ण Data का सत्यापन21 Nov 202620 Dec 2026
NIC द्वारा पुनः जाँच (Re-Scrutiny)21 Dec 202631 Dec 2026
त्रुटिरहित Data को Digital Signature से Lock करना01 Jan 202710 Jan 2027
Demand Creation11 Jan 202715 Jan 2027
धनराशि का हस्तांतरण16 Jan 202725 Jan 2027

कक्षा 12 से ऊपर के Fresh छात्रों की प्रक्रिया

चरण (Process)प्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
Fresh छात्रों द्वारा Registration / ऑनलाइन आवेदन15 Sep 202631 Oct 2026
छात्रों द्वारा Final Print निकालना16 Sep 202602 Nov 2026
Hard Copy और संलग्नक (Enclosures) जमा करना16 Sep 202604 Nov 2026
संस्थान द्वारा सत्यापन और अग्रेषण16 Sep 202610 Nov 2026
विश्वविद्यालय / संबद्ध एजेंसी द्वारा सत्यापन16 Sep 202625 Nov 2026
NIC द्वारा जाँच (Scrutiny)26 Nov 202605 Dec 2026
Demand Creation16 Dec 202620 Dec 2026
धनराशि का हस्तांतरण21 Dec 202631 Dec 2026

Fresh छात्रों के संदिग्ध / त्रुटिपूर्ण Data का चरण

चरण (Process)प्रारंभ तिथिअंतिम तिथि
संदिग्ध / त्रुटिपूर्ण Data का सत्यापन06 Dec 202631 Dec 2026
NIC द्वारा पुनः जाँच (Re-Scrutiny)01 Jan 202710 Jan 2027
Demand Creation21 Jan 202725 Jan 2027
धनराशि का हस्तांतरण27 Jan 202731 Jan 2027
आधिकारिक काम यहीं होगा: फ़ॉर्म, Login और Status सिर्फ़ scholarship.up.gov.in पर होता है। यह पेज सिर्फ़ समझाने के लिए है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या BSc / BA / Polytechnic की अंतिम तिथि अलग है?
नहीं। सभी दशमोत्तर कोर्सों की एक ही तिथि होती है — कोर्स के हिसाब से अलग तिथि नहीं होती। यही वजह है कि कोर्स पेजों पर भी यही कार्यक्रम दिखता है।
सुधार (Correction) की तिथि कब आएगी?
फ़ॉर्म बंद होने के बाद विभाग सुधार विंडो की घोषणा करता है। News पेज और पोर्टल की सूचनाएँ देखते रहें।
मेरी Renewal तिथि निकल गई। क्या अब Fresh फ़ॉर्म भर सकता हूँ?
आमतौर पर नहीं — Renewal वाला छात्र Fresh श्रेणी में नहीं जा सकता। अपने संस्थान और ज़िला कार्यालय से लिखित में पूछें।

इसके बाद ये गाइड भी काम आएँगे